April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टेस्ट रैंकिंग में 7वें पायदान पर लुढ़का भारत, टॉप.10 में एक भी भारतीय नहीं

टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। कैप्टन एम एस धोनी की कप्तानी में टेस्ट में बेस्ट बन चुकी टीम इंडिया अब टॉप टेन में सातवें नंबर पर लुढ़क गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी जिसके बाद विराट कोहली को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
आईसीसी ने टेस्ट टीमों की जो नई रैंकिंग जारी की है उसके मुताबिक भारत 93 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। वह श्रीलंका के पीछे है जो 96 अंक लेकर छठे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 99 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 124 अंक हैं और वह टॉप पर है।
वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 119 अंक के साथ दूसरे, इंग्लैंड 104 अंक तीसरे और पाकिस्तान 103 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। यही नहीं भारत का कोई भी बल्लेबाज या गेंदबाज टॉप टेन में शामिल नहीं है।

Share to...