नई दिल्ली। दिल्ली से कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के प्लॉट से एके 47 बरामद हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तफतीश के दौरान कांग्रेस नेता रामबीर शौकीन के प्लॉट से एके-47 और एक एसएलआर भी बरामद की है।
पुलिस का ये कहना है कि ये एके 47 उत्तराखंड पुलिस की है। जिसे अमित भूरा नामक एक क्रिमिनल नीरज बवाना के साथ लेकर भागा था।
नीरज बवाना कुछ दिन पहले बेल पर छूटर है, रामबीर शौकीन नीरज का मामा हैं। पहले भी नीरज बवाना और उसके कुछ साथियों को अपने घर पर संरक्षण दे चुका है।
नीरज़ बवाना को 18 महीने पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद नीरज बेल पर छूटने के बाद से फरार था। पुलिस को ये भी शक है कि ये प्लॉट नीरज बवाना और कॉंग्रेस नेता रामबीर शौकीन दोनों का हो सकता है। पुलिस के मुताबिक अभी रामबीर शौकीन फरार बताया जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता शौकीन के प्लॉट से एके 47 बरामद

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह