मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंचलिक पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजनाएँ लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी साल से आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढाकर दोगुनी करने की घोषणा की। आज पुरस्कृत सभी पत्रकारों के खाते में शेष राशि जमा कर दी जायेगी।
आज भोपाल में समन्वय भवन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिला मुख्यालयों पर भी प्रेस क्लब के लिए भूमि देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इससे आंचलिक पत्रकारों को काम करने में सहूलियत होगी। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रेस क्लब बनाने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
साथ ही अगले साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और फ़ोटो पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार स्थापित करने की भी घोषणा की। आंचलिक पत्रकारिता की कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का साहस रखने वाले आंचलिक पत्रकारों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्कृष्टता को सम्मानित करने की पहल की है।
जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में पुरस्कृत पत्रकारों को बधाई दी। लोकतंत्र को वरदान बनाकर जीवन.स्तर को उठाने का महत्वपूर्ण काम पत्रकारिता ने किया है। उन्होंने कहा कि आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार हर वर्ष आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विगत एक दशक में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया है। इसमे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आंचलिक पत्रकारों को मिलेगी और भी सुविधाएं: मुख्यमंत्री

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह