बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के जनता परिवार में विलय करने का फ़ैसला किया गया, हालांकि अन्य बातों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है याने कि जनता परिवार के नए नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस फ़ैसले की औपचारिक घोषणा मुलायम सिंह यादव करेंगे।
जनता परिवार की प्रस्तावित पार्टी में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी एक साथ आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि विलय हो चुका है। नई पार्टी की औपचारिक घोषणा मुलायम सिंह यादव करेंगे जो कि इन सभी कामों के लिए अधिकृत हैं। साथ ही नई पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिन्ह क्या होगा, ये भी मुलायम सिंह यादव ही तय करेंगे।
लालू ने नया नारा देते हुए कहा कि एक झंडा एक निशान, भाजपा को भगाने के लिए मांग रहा हिंदुस्तान…। लालू प्रसाद यादव ने यह साफ़ नहीं किया कि बिहार में नई पार्टी का नेता कौन होगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी बन जाने के बाद तय किया जाएगा।
तीन पार्टी का विलय होकर बना जनता परिवार, बाकी कुछ तय नहीं

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह