मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देर रात एक कांस्टेबल ने शक होने पर रेत माफिया के ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने पुलिस को सामने से आता देख गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। इस घटना में कांस्टेबल की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक चंबल नदी से रेत का अवैध खनन कर ले जा रहा था। आरोपी ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कांस्टेबल धर्मेंद्र चौहान लौहगढ़ गांव में अपने साथी सदस्यों के साथ शनिवार देर रात ड्यूटी पर तैनात थे यह गांव नूराबाद पुलिस थाना के अंतर्गत आता है।
गौरतलब है कि साल 2012 में भी इसी तरह एक जाबांज आईपीएस ऑफिसर नरेंद्र तोमर ने भी मौरेना में ही एक रेत माफिया के ट्रक को रोकने की कोशिश थी और उस ट्रक के ड्राइवर ने भी इस ऑफिसर को रौंद दिया था।
गाड़ी की तलाशी लेने के लिए कांस्टेबल जैसे ही आगे बढ़ा अवैध रेत से लदे इस ट्रक के ड्राइवर ने वहां से गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन 40 साल का का बहादुर कांस्टेबल धर्मेंद्र ड्राइवर के गेट पर लटक गया और उसने ड्राइवर को बाहर खींचने का भरसक प्रयास किया।
कांस्टेबल के ऐसा करने पर ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, तेज स्पीड का परिणाम यह हुआ कि गाड़ी एक खाई में पलट गई। गाड़ी के खाई में पलटने से कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के बाद ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कांस्टेबल की बॉडी को गाड़ी के नीचे के निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेत माफिया के ट्रक ने कांस्टेबल को रौंदा, मौत

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी