April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाढ़ के बाद अब आतंकियों का आतंक, 2 जवान शहीद

श्रीनगर। बाढ़ की समस्या से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी आतंक मचा रहे है। बाढ़ की समस्या का लाभ उठाकर आतंकी लगातार अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर रहे हैं। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक घर में 2 आतंकी छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के तंगमर्ग इलाके में पुलिस और सेना के जवानों की घेराबंदी के बाद मुठभेड़ और सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में एक सेना का जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का सिपाही शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान व एक आम नागरिक घायल हो गए हैं।

Share to...