श्रीनगर। बाढ़ की समस्या से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी आतंक मचा रहे है। बाढ़ की समस्या का लाभ उठाकर आतंकी लगातार अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर रहे हैं। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक घर में 2 आतंकी छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के तंगमर्ग इलाके में पुलिस और सेना के जवानों की घेराबंदी के बाद मुठभेड़ और सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में एक सेना का जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का सिपाही शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान व एक आम नागरिक घायल हो गए हैं।
बाढ़ के बाद अब आतंकियों का आतंक, 2 जवान शहीद

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी