नई दिल्ली। कोयला आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा सिंह के खिलाफ जारी समन पर रोक लगा दी है। उनके साथ ही उद्योगपति कुमार मंगलम, बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख एवं अन्य के विरुद्ध जारी समन पर भी कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। अब इन्हें 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश नहीं होना होगा। न्यायालय ने केस में ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए सीर्बीआइ को नोटिस भी जारी किया और 3 हफ्ते में उससे जवाब भी तलब किया है। दरअसल, मनमोहन सिंह और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर खुद को कोयला घोटाले में अभियुक्त बनाए जाने व समन जारी करने को चुनौती दी थी। मनमोहन पर कोयला खदान आवंटन में हिंडाल्को कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, समन पर रोक

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह