उज्जैन। सिंहस्थ-2016 में सेवा कार्य के लिए संस्थाओं से आवेदन मंगवाए जा रहे है। सेवा कार्य करने वाली गैर-सरकारी संस्थाओं का चिन्हांकन कर उनसे ली जाने वाली सेवाओं की सूची तैयार करने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए गए है। सिंहस्थ में सेवा कार्य के लिए जनसहयोग लेने के लिए सिंहस्थ की जनसहयोग समिति की बैठक दिवाकर नातू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मेला कार्यालय इसमें किसी तरह का आर्थिक योगदान नहीं करेगा। बैठक में खोया-पाया, प्याऊ, परिचय-पत्र, सूचना केन्द्र, मन्दिरों पर दर्शन व्यवस्था आदि कार्यों के लिए ऐसी संस्थाओं को जोड़ने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मेला अधिकारी अविनाश लवानिया, यूडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलेंद्र निगम, अशोक मेहता, उप मेला अधिकारी अनिल पटवा मौजूद थे।
जो गैर-सरकारी संस्थाए सेवा कार्य के इच्छुक है उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा यह आवेदन मेला कार्यालय में सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर नातू को 31 मार्च तक प्रस्तुत करना हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही संस्थाओं को विभिन्न सेवा कार्यों का आवंटन किया जाएगा।

More Stories
पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हुए भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मजूमदार ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र की एआई पर केंद्रित स्मारिका का किया विमोचन
उज्जैन मतगणना : पल-पल की Update के लिए click करें link पर