पावर ग्रिड के सामने स्थिरता बनाए रखने, ब्लैकआउट जैसी स्थिति से बचने की चुनौती है। संभावित खतरे को देखते हुए पावर ग्रिड की सुरक्षा से जुड़े कदमों पर विचार के लिए पूरे देश के बिजली से जुड़े पेशेवरों को सक्रिय कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम जारी वीडियो संदेश में 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट बंद करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दीपक, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से किए गए इस आह्वान ने पावर ग्रिड को अलर्ट मोड पर ला दिया है।
पीएम के इस आह्वान से पावर ग्रिड के सामने स्थिरता बनाए रखने, ब्लैकआउट जैसी स्थिति से बचने की चुनौती है। संभावित खतरे को देखते हुए पावर ग्रिड की सुरक्षा से जुड़े कदमों पर विचार के लिए पूरे देश के बिजली से जुड़े पेशेवरों को सक्रिय कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 9 मिनट तक लाइट बंद होने के कारण बिजली की मांग 15000 मेगावाट कम हो जाएगी। यह फ्रीक्वेंसी को प्रभावित करेगी। इस स्थिति में कैलिब्रेशन के प्रबंधन की जरूरत होगी और इसके लिए केवल एक दिन का समय है। पावर ग्रिड को ब्लैकआउट जैसी स्थिति में फ्रीक्वेंसी को मैनेज करने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को पत्र लिखकर ग्रिड की सुरक्षा और सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए कुछ बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं। सेंटर का अनुमान है कि पीएम के आह्वान के कारण बिजली बंद होने से बिजली की खपत में 3000 मेगावाट की कमी आएगी। इसके कारण हाईवोल्टेज की समस्या हो सकती है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क