April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

84 दंगा मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक की कोरोना से मौत

84 के दंगों के मामले में 10 साल की सजा काट रहे पूर्व विधायक महेंद्र यादव 70 साल की कोरोना से मौत हो गई। महेंद्र यादव पालम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और 84 के दंगों के मामले में सीबीआई जांच किए गए एक मामले में उन्हें कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। तिहाड़ जेल में कोरोना बीमारी से हुई यह दूसरी मौत है।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के अनुसार महेंद्र यादव तिहाड़ जेल की सब जेल मंडोली जेल में जेल नंबर 14 में बंदी थे। अपनी सजा काट रहे थे। इसी जेल में कंवर सिंह नाम के एक कैदी की 15 जून को मौत हो गई थी और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि वह कोरोना पॉजिटिव था। जेल प्रशासन ने इसके फौरन बाद उसकी बैरक में बंद सभी 29 कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया था, इनमें से 17 कैदियों में कोरोना पाया गया था, जबकि 12 की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

Share to...