April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की गला रेत कर हत्या, ऐसे उज्जैन से जुड़ा मामला

रतलाम जिले के जावरा में रविवार को ब्यूटीपार्लर में तैयार होने आई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शाजापुर की सोनू पिता कमल सिंह यादव की शादी उज्जैन के नागदा के गौरव जैन के साथ तय हुई थी। शादी जावरा के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में थी। रविवार को दुल्हन तैयार होने के लिए बहन के साथ जावरा शहर के मध्य इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी।
हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका बताई जा रही है।

मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी है कि एक युवक ने दुल्हन को बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनू की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी।

Share to...