April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

8वीं बार विंबलडन चैंपियन बने रोजर फेडरर, आंखों में आए आंसू

Switzerland's Roger Federer celebrates after defeating Spain's Rafael Nadal during the men's singles final at the Australian Open tennis championships in Melbourne, Australia, Sunday, Jan. 29, 2017. (AP Photo/Aaron Favila)

स्विट्जरलैंड के सुपरस्टार रोजर फेडरर ने रविवार को चोट से जूझ रहे मारिन सिलिच को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीता और इस दौरान टूर्नामेंट के सबसे अधिक उम्र के चैंपियन बने।
फाइनल के दौरान जूझते हुए सिलिच एक बार मैच के बीच में ही रुआंसे हो गए थे। मैच के बाद फेडरर भी खुशी से रोने लगे। फेडरर ने 35 साल की उम्र में सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से हराकर 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। वह आधुनिक युग में विंबडलन के सबसे उम्रदराज विजेता हैं। उन्होंने आर्थर ऐश के रिकार्ड को तोड़ा जो 1976 में खिताबी जीत के दौरान लगभग 32 साल के थे। स्विट्जरलैंड के इस सुपरस्टार के 11वें विंबलडन और 29वें मेजर फाइनल को हालांकि सिलिच के कारण भी याद रखा जाएगा तो दूसरे सेट में 3-0 से पिछड़ने के बाद रोने लगे थे।

Share to...