August 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

21 महीने बाद मां और पत्नी से कांच की दीवार के पार मिले कुलभूषण जाधव

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव ने सोमवार को इस्लामाबाद में स्थित विदेश मंत्रालय में अपनी पत्नी और मां से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो जारी की गई है जिसमें शीशे की स्क्रीन के पीछे से वह अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं। इस फोटो में जाधव ने नीले रंग का कोट पहन रखा है। पिछले 21 महीने से कुलभूषण जाधव पाकिस्तान जेल में बंद है।
स्थानीय न्यूज के अनुसार 30 मिनट की यह मुलाकात भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की मौजूदगी में 1 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुई थी। कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय में मुलाकात की।
इससे पहले विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस मुलाकात से पहले जाधव की मां अवंति और उनकी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने कहा था कि दोनों पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में आराम से बैठी हैं। हमने अपनी प्रतिबद्धता निभाई है। पहले के एक अन्य ट्वीट में फैसल ने कहा था कि पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर मानवीय आधार पर यह इजाजत दी गई है।

Share to...