पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिवस पर नरेंद्र मोदी ने राजधानी की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। नोएडा में पीएम मोदी ने कहा कि आज अटल जी के जन्मदिवस को गुड गवर्नेंस के तौर पर मनाया जाता है। अटल जी का सपना था कि देश का हर गांव सड़क से जुड़े। पिछली सरकारों ने इसे भुलाने की पूरी कोशिश की। अब हमने तय किया है कि 2019 तक इसे पूरा करेंगे। आज मेरा क्या और मुझे क्या, इस स्थिति ने देश को तबाह कर दिया है। मैंने सुशासन के लिए इसे बदलने का जिम्मा उठाया है। मैं पूछता हूं कि अगर राजनीतिक लाभ नहीं हो रहा है तो क्या जनहित के काम रोकने चाहिए।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में कोई विषय ऐसा नहीं होता है जिस पर राजनीति का रंग ना लगाया जाए। इसलिए विकास के काम भी जनहित के तराजू से तोलने की बजाय राजनीति फायदे के तौर पर देखे जाते हैं।
अटल जी का सपना, देश का हर गांव सड़क से जुड़े, 2019 में करेंगे पूरा : मोदी

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण