April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

21 जुलाई से बिग बॉस का नया सीजन होगा शुरू, ये आएगें नजर

बिग बॉस 3 टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस अब अपने सीजन-3 के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। स्टार पर शुरू होने वाला बिग बॉस इस बार 21 जुलाई से टीवी पर अपना कमाल दिखाएगा। वहीं बिग बॉस तेलुगू सीजन 3 को साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन होस्ट करेंगे। तेलूगु फिल्मों में अपना धमाल दिखाने के बाद अक्किनेनी नागार्जुन इस शो में भी कमाल करते नजर आएंगे। इसके साथ ही कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में हर बार की तरह इस बार 14 सदस्य शामिल होंगे, जिनमें से कुछ के नाम की घोषणा हो चुकी है।
अपने 2 सीजन की अपार सफलता के बाद बिग बॉस सीजन 3 टीवी की दुनिया में जल्द ही अपना तहलका मचाएगा। इस शो में अपनी होस्टिंग को लेकर नागार्जुन ने कहा कि मेरे लिए टेलीविजन में काम करना नया नहीं है, लेकिन बिग बॉस जैसा शो होस्ट करना एक नया अनुभव होगा और इसलिए मैं इसका हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। नागार्जुन के अलावा इस बार बिग बॉस सीजन-3 के घर में मशहूर गायक राहुल सिप्लिगुंज और कृष्णा चैतन्य, कोरियोग्राफर रघु मास्टर, कॉमेडियन गेटअप श्रीनू नजर आएंगे। फिल्म फिदा की एक्ट्रेस गायत्री गुप्ता भी इसका हिस्सा होगी।

Share to...