इंग्लैंड में जारी क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन विश्व कप से बाहर हुए तो अब टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे ऑलराउंडर विजय शंकर चोटिल हो गए हैं। विजय शंकर के पैर के अंगूठे में फ़्रैक्चर बताया गया है और अब वो विश्व कप के बाक़ी मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बताया गया है कि विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को विश्व कप की टीम के साथ जोड़ने का फ़ैसला किया है। वो इस हफ्ते टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारत को अभी 2 मुक़ाबले और खेलने हैं, जिसमें उसे 2 जुलाई को बांग्लादेश से और 6 जुलाई को श्रीलंका के ख़िलाफ़ मैच खेलना है।
विश्व कप 2019 : विजय शंकर हुए बाहर, मयंक को मिली जगह

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ