मुंबई। 18 मंजिला इमारत अशोका सम्राट में रविवार को आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, 19 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस ने इमारत की ऊपरी मंजिल में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 70 वर्षीय महिला लक्ष्मीबाई की मौत हुई है। रविवार सुबह इमारत की तीसरी मंजिल पर आग की लपटों को देखा गया। इसके बाद आग फ्लोर के अन्य फ्लैटों तक पहुंच गई।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊपरी मंजिलों पर 96 लोग फंसे थे। कुछ लोग आग लगते ही बाहर आ गए थे। दमकल विभाग ने सुबह 3 बजे बचाव अभियान शुरु किया। 50 लोगों को सुरक्षित इमारत से बाहर निकाला गया।
18 मंजिला इमारत में आग, बुजुर्ग महिला की मौत, 19 झुलसे

More Stories
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश