इंदौर: नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हर्डिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में राजवाड़ा परिसर से 100 इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन और 6 सोलर चलित पानी के टैंकर शहरवासियों को समर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मी भी मौजूद रहे।
पर्यावरण अनुकूल इन वाहनों को स्वच्छता अमले में शामिल कर इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता में अपनी अग्रणी भूमिका को मजबूत किया है। इससे न केवल कचरा संग्रहण में दक्षता बढ़ेगी, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “इंदौर देश का पहला शहर बन गया है, जहाँ क्लीन, ग्रीन और डिजिटल, सोलर चलित कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं। यह इंदौर की स्वच्छता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
वही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “नगर निगम ने डीजल से चलने वाले पुराने वाहनों को हटाकर पर्यावरण-संवेदनशील कदम उठाया है। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि नागरिकों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। जल्द ही राजवाड़ा में अगली कैबिनेट मीटिंग आयोजित कर, इंदौर को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दी जाएगी।
इंदौर लगातार स्वच्छता में देश का नेतृत्व कर रहा है और यह पहल शहर को ‘क्लीन, ग्रीन और स्मार्ट सिटी’ की दिशा में एक और कदम आगे ले जाती है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट