April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

होली पर नहीं रहा कोरोना का असर, पर भारत में 10 नए मरीजों की पुष्टि

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। केरल ने 6 नए मामलों की की जानकारी दी है। राज्य में मरीजों की संख्या 12 हो गई है। वहीं कर्नाटक में भी 4 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में मरीजों की संख्या अब तक 54 हो गई है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सातवीं कक्षा तक की कक्षाएं और परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कक्षा 8, 9 और 10 की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। 31 मार्च तक सभी ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी, मदरसे बंद रहेंगे।

.त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अध्यक्ष एन वासु ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करूंगा कि अभी सबरीमाला मंदिर आने से बचें। मैं सभी मंदिरों से यह अपील करता हूं कि ऐसे सभी आयोजन रद्द कर दिए जाएं जिनमें लोग जुटते हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि कर्नाटक में कोरोना के 4 मामलों की पुष्टि हुई है। उनके परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया है और हम उनकी निगरानी कर रहे हैं। मैं लोगों से ऐहतियाती कदम उठाने और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोग करने का आग्रह करता हूं।

केरल में कोरोना वायरस के 6 मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ऋषि राज सिंह ने राज्य भर में जेलों में आइसोलेशन सेल स्थापित करने का निर्देश जारी किया है। महानिदेशक के निर्देशों के अनुसारए बुखार और सर्दी जैसे लक्षणों वाले कैदियों को अलग कमरे में रखा जाएगा।

ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए सोमवार रात भारत से रवाना हुआ एयरफोर्स का सी.17 ग्लोबमास्टर 58 लोगों के पहले जत्थे को लेकर भारत पहुंच गया है। विमान ईरान के तेहरान से गाजियाबाद के हिंडन वायु सेना स्टेशन पर उतरा।

Share to...