April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हम महाराज के साथ, महाराज कहेंगे कि कुएं में गिरना है, गिरुंगी : इमरती देवी

मध्य प्रदेश के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सिंधिया समर्थक कई विधायक इस वक्त बेंगलुरु में हैं। कमलनाथ सरकार के कई नेताओं ने दावा किया है कि सिंधिया समर्थक विधायक कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, लेकिन अब बेंगलुरु में मौजूद विधायकों ने अपने वीडियो जारी कर इस बात का खंडन करना शुरू कर दिया है।

विधायक इमरती देवी ने कहा कि जो सिंधिया कहेंगे, वो वही करेंगी। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी मर्जी से यहां है। श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आशीर्वाद से हैं। अच्छा निर्णय लिया है महाराज ने, कि हमको भी किसी जगह पर लेकर जा रहे हैं।

मैं स्वयं अपने से कहती हूं कि अगर महाराज साब करते कुआं में गिरना है तो कुंआ में गिरुंगी। महाराज के साथ रहूंगी। जहां हमारे महाराज साहब हैं वहां इमरती देवी है और जितने हम 22 विधायक हैं सब हंसी खुशी से हैं और अपनी मर्जी से हैं।

.एक अन्य विधायक ने गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस के जो लोग आए हुए हैं कि वो भोपाल के संपर्क में है। हम किसी के संपर्क में नहीं हैं।

Share to...