नई दिल्ली। गुजरात चुनाव की तारीखों पर मचे सियासी बवाल के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने संकेत दिए हैं कि हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों से पहले गुजरात में चुनाव कराए जाएंगे। सीईसी अचल कुमार जोति ने बताया कि आयोग इस तरह की योजना पर विचार कर रहा है कि हिमाचल चुनाव नतीजों से पहले ही गुजरात में चुनाव हो जाएं ताकि इन नतीजों का असर गुजरात की वोटिंग पर नहीं हो। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को मतगणना होगी। इस संबंध में सीईसी ने कहा कि वहां के स्थानीय प्रशासन और पार्टियों ने आयोग से गुजारिश की थी कि मध्य नवंबर से पहले ही वहां चुनाव हो जाएं तो मौसम के लिहाज से बेहतर रहेगा क्योंकि सर्दियां बढ़ाने पर 3 जिलों में बर्फबारी होने से चुनाव प्रक्रिया में बाधा आएगी। इस बीच कांग्रेस लगातार हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात की चुनाव तारीखें घोषित नहीं करने पर सवाल उठी रही है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि आयोग को जल्द से जल्द चुनाव की तारीखें घोषित करनी चाहिए। इस संदर्भ में अभी तक तारीखों के ऐलान नहीं करने की वजह बताते हुए सीईसी जोति ने कहा कि दरअसल गुजरात के कई हिस्से अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। वहां पर राहत कार्य चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में सरकारी मशीनरी लगी है।
हिमाचल के नतीजों से पहले गुजरात में चुनाव : चुनाव आयोग

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा