वाशिंगटन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान और चीन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज भारत वैसा नहीं है, जैसा वह वर्ष 1962 में था। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर किसी को नहीं बख्शेगा। शिवराज ने कहा कि भारत अब 1962 वाला देश नहीं रहा और चीन को इस बात का एहसास भी हो गया है जिसके बलों को भारतीय जवानों की दृढ़ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत के उदय के कारण डोकलाम में पीछे हटना पड़ा। सीएम चौहान अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा पर सोमवार सुबह पहुंचे हैं। वह यहां भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
शिवराज सिंह चौहान ने मौजूदा स्थिति में भारत और अमेरिका की मित्रता को स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व, खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के भारत संबंधी हालिया बयानों का भी जिक्र किया। चौहान ने कहा कि दुनिया की 2 सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं केवल अपने संबंध मजबूत करने के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए भी मिलकर काम रही हैं। इस सप्ताह के अंत में न्यूयॉर्क की यात्रा करने के अलावा मुख्यमंत्री यूएस कैपिटोल में पहले पंडित दीन दयान उपाध्याय फोरम में मानवतावाद पर सभा को संबोधित करेंगे। चौहान ने कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद का पीड़ित रहा है, लेकिन केवल मोदी के नेतृत्व में ही देश ने आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की।
भारत 1962 जैसा नहीं रहा आतंकवाद पर किसी को नहीं बख्शेगा : सीएम शिवराज

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू