April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिंसा के 2 दिन बाद डीजीपी के साथ योगी की बैठक, एसपी पर गाज गिराने की संभावना

रविवार सुबह में हिंसा और लूटपाट के बाद फिलहाल कासगंज में शांति का माहौल है। 60 लोगों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर से पिस्टल बरामद कर लिया है, वहीं हालात का सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने आज कासगंज के मुद्दे को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव के बैठक की, वहीं आरोपियों रासुका पर लग सकता है।
बैठक के बाद योगी सरकार कासगंज हिंसा को लेकर बड़ी कार्यवाही करते हुए। मुख्यालय ने कासगंज के एसपी सुनील सिंह को निलंबित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इन पर आरोप है कि वे घटना की सूचना मिलने के बाद घंटों देर से मौके पर पहुंचे, जिससे स्थित काबू से बाहर हो गई।

Share to...