भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 11.50 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बने। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, जबकि साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को किसी ने नहीं खरीदा। रॉयल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिए जाना जाता है लेकिन आज उसने अपना खजाना खोला और कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी 6.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम से जोड़ा। 1.5 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे उनादकट के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली जिसके कारण उनकी कीमत 11.50 करोड़ रूपये तक पहुंच गई, लेकिन आखिर में राजस्थान रॉयल्स उन्हें खरीदने में सफल रहा। उनादकट को टी-20 की उनकी विशेषज्ञता के कारण इतनी अधिक रकम मिली। पिछले सीजन में उन्होंने राइजिंग सुपरजाइंट की तरफ से 13.41 की औसत से 24 विकेट लिए थे।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बने उनादकट

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट