अहमदाबाद। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए सिर्फ 2 दिन का वक्त है। एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत का अनुमान है। ऐसे में विपक्ष के नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन याने कि ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के सपोर्टर और पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने तमाम एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि गुजरात में बीजेपी चुनाव हार रही है, इसलिए शनिवार और रविवार रात को वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी करेगी। 18 दिसंबर को गुजरात की 182 और हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के नतीजों का एलान होगा।
हार रही है बीजेपी, नतीजों से पहले रात को ईवीएम में गड़बड़ी करेगी : हार्दिक

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त