April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के सुहैब इलियासी पत्नी की हत्या करने में दोषी करार

टीवी सीरियल इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड से मशहूर हुए सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट इस मामले में 20 दिसंबर को सजा का एलान करेगी। गौरतलब है कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर उनकी पत्नी अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था। बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया।
सुहैब को पहले पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा था कि उसने इसी वजह से खुदकुशी की। हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू की मां की पिटीशन पर ट्रायल कोर्ट को ऑर्डर दिया कि इसे हत्या के मामले के तौर पर भी देखे।
इस मामले की जांच में पाया गया कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी की हत्या के बाद सुहैब ने अंजू की फ्रैंड को फोन करके बताया था कि उसने सुसाइड कर ली है। बाद में अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ीत करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।

Share to...