April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल हुए सस्पेंड, नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गई टिप्पणियों के लिए जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण वे शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों क्रिकेटरों की कॉफी विद करण कार्यक्रम में की गई आपत्तिजनक टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था। उन्हें सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम में भी नहीं चुना गया था।
प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है। इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नए सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि जो जांच करेगा वह बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाए रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है।

Share to...