डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और 3 अन्य को विशेष सीबीआइ कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति का परिवार भावुक हो गया। रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि 16 साल बाद न्याय मिला है और इससे हम बहुत राहत महसूस कर रहा हैं। एक ताकतवर दुश्मन के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ने के बाद इंसाफ मिलना बेहद खास है। हम अदालत के ऋणी हैं।
विशेष सीबीआइर् अदालत के फैसले के बाद पत्रकारों से बातचीत में अंशुल ने कहा कि हमने गुरमीत राम रहीम जैसे ताकतवर दुश्मन के खिलाफ 16-17 वर्षों तक लंबी लड़ाई लड़ी। आज अदालत ने इस फैसला सुनाया और गुरमीत राम रहीम सहित सभी आरोपितों को दोषी करार दिया तो हमारे लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखना मुश्किल हो गया। अदालत का फैसला सुनने के बाद मैं भावुक हो गया।
गौरतलब कि अंशुल छत्रपति ने ही कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी। जनवरी 2003 में अंशुल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीआई जांच करवाने के लिए याचिका दायर की, जिस पर हाईकोर्ट ने नवंबर 2003 में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
राम रहीम को दोषी करार दिया, 16 साल बाद मिला न्याय, बेटा बोला कोर्ट के ऋणी हैं

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान