April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

न्याय का गला घोंटा गया : सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर वर्मा

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा ने इंडियन पुलिस सर्विस से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ स्वाभाविक न्याय नहीं किया गया और अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। आलोक वर्मा ने डीजी फायर सर्विसेज ऐंड होमगार्ड का पद संभालने से इनकार कर दिया था।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उन्हें सीबीआई चीफ के पद से हटा दिया था और उनका तबादला बतौर डीजी फायर सर्विसेज ऐंड होमगार्ड कर दिया था।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को लिखे अपने लेटर में वर्मा ने कहा है कि चयन समिति ने उन्हें हटाने का निर्णय लेने से पहले अपनी बात ब्योरेवार ढंग से रखने का मौका नहीं दिया, जैसा कि सीवीसी में रिकॉर्ड हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया और इस प्रक्रिया में स्वाभाविक न्याय का गला घोंटा गया और पूरी प्रक्रिया को उलट-पुलट दिया गया। चयन समिति ने इस तथ्य पर विचार नहीं किया कि सीवीसी की पूरी रिपोर्ट एक ऐसे शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित थी जो खुद सीबीआई जांच के घेरे में है।

Share to...