April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हवाना में बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से ज्यादा की मौत

हवाना के मुख्य हवाई अड्डे से बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। घटना में अब तक 3 लोगों को ही मलबे से निकाला जा सका है जो गंभीर रूप से घायल हैं और जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय टीवी चैनल का कहना है कि यह विमान एक घरेलू उड़ान था जो होलगुइन जा रहा था, जिसमें 107 यात्री सवार थे। फ्लाइट के क्रैश होने के बाद वहां आसपास धुंए का गुबार भी देखा गया है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं।

Share to...