आखिरकार कर्नाटक का सस्पेंस समाप्त हुआ और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुप्पा ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के विधायक और स्पीकर राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही चले गए। इससे साबित होता है कि संस्थाओं का कितना सम्मान करते हैं। इसके साथ ही खबर मिल रही है कि रविवार को जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नये सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ कांग्रेस के जी परमेश्वर को भी उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पहले येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा का ऐलान कर दिया। इस्तीफे से पहले बीएस येदियुरप्पा ने भाषण दिया। भाषण के दौरान वह भावुक भी हुये और कहा कि वह किसानों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सुशासन की वजह से बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने पहले ही संकेत दे दिया था कि नंबर न होने की स्थिति में बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा दे देंगे ताकि चुनावी साल में किसी भी तरह के खरीद.फरोख्त का आरोप न लगें।
कर्नाटक फ्लोर टेस्ट से पहले येदियुरप्पा का इस्तीफा, राहुल ने बोला हमला

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर