October 1, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उम्मीद से मिला कम, घमासान जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अबकी बार 75 पार नारा दिया था, लेकिन पार्टी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। हरियाणा में बीजेपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, कांग्रेस भी 30 सीटों पर आगे है। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी यहां किंगमेकर के रूप में उभरकर सामने आई है। जेजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ कमजोर मानी जा रही कांग्रेस ने एक तरह से उलटफेर किया है और 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि थोड़ा और समय मिलता तो पूर्ण बहुमत भी मिल जाता।
जनादेश हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर एक मजबूत सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री पद ऑफर करने जैसी अभी कोई बात नहीं है।
महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में आए हैं। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन ने आराम से पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 35 सीटें जीती हैं 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने 24 सीटें जीती हैं और 34 पर बढ़त बनाए हुए है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की जोड़ी जीतती नजर जरूर आ रही है लेकिन नतीजे वैसे नहीं रहे जैसी उन्हें उम्मीद थी।

Share to...