भारत ने देश में ही तैयार की गई एडवांस्ड एयर डिफेंस सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का गुरुवार को यहां कामयाब टेस्ट किया। इसमें सामने से आ रही बैलिस्टिक मिसाइल को जमीन से 30 किलोमीटर ऊंचाई के दायरे में निशाना बनाकर खत्म कर दिया गया। एएडी बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को खत्म कर सकती है। इस साल सुपरसोनिक इंटरसेप्टर का यह तीसरा टेस्ट था।
टेस्ट के बाद डिफेंस सोर्स ने कहा कि यह एक सीधा निशाना था और यह बड़ी कामयाबी है। इससे पहले इस मिसाइल के इसी साल 11 फरवरी और 1 मार्च को 2 टेस्ट किए जा चुके हैं। ये मल्टी लेवल बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का हिस्सा है। गुरुवार का टेस्ट, फ्लाइट के दौरान इंटरसेप्टर के अलग-अलग पैरामीटर्स की जांच के लिए किया गया और ये सभी कामयाब रहे।
स्वदेशी सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का टेस्ट कामयाब

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन