April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रुद्रप्रयाग में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप, महीने का तीसरा और भी आ सकते है

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 4.7 नापी गई और इसका केंद्र चमोली में था। इस महीने के पहले हफ्ते में इसी इलाके में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 5.5 थी। दिसंबर में रुद्रप्रयाग में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
6 दिसंबर को रुद्रप्रयाग में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी झटके महसूस किए गए। दिल्ली में करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जमीन से 30 किमी नीचे था। इससे पहले यूरोपियन मैडिटैरियन सीज्मोलॉजिकल सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के देहरादून से 121 किमी दूर पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 थी। ऐसा माना जा रहा है कि 2018 में भूंकप के झटके महसूस किए जा सकते है।

Share to...