April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे मंत्रियों के निजी सचिव गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे 3 राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर स्टिंग में तबादले, ठेका.पट्टा दिलाने के लिए डीलिंग करने का आरोप लगा था। राज्य सरकार ने इस मामले में तीनों को 27 दिसंबर को निलंबित कर दिया था। उसी दिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सरकार ने विशेष जांच दल से 10 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी।
शुक्रवार रात हजरतगंज पुलिस ने राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी सचिव ओमप्रकाश कश्यप, खनन मंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी को उनके आवास से गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी एसआईटी की सिफारिश पर की गई।

Share to...