April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्लास रूम में छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, लड़के की होनी थी शादी

ग्रेटर नोएडा में एक पब्लिक स्कूल में एक छात्र और छात्रा को क्लास रूम में फांसी पर लटका देख सनसनी फैल गई। छात्रों और शिक्षकों ने 11वीं क्लास की एक छात्रा और 12वीं के एक छात्र को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवाया। दोनों ग्रेटर नोएडा के निवासी थे। छात्र की 15 दिन बाद शादी होनी थी। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस दूसरे पहलुओं से भी जांच कर रही है।
छात्रा 11वीं और छात्र 12वीं में पढ़ता था। इन दिनों स्कूल में सर्दियों की छुट्टी चल रही थी, फिर दोनों स्टूडेंट कैंपस के अंदर कैसे घुस गए, इसकी जांच चल रही है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का बता रही है। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। शनिवार को स्कूल में पहुंची महिला कर्मचारी ने कैंपस में एक बाइक और स्कूल बैग पड़ा हुआ देखा। स्कूल के अंदर का माजरा देखकर महिला सन्न रह गई, उसने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र तनाजा गांव का रहने वाला था। वह सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। वहीं, छात्रा आकलपुर गांव स्थित भंवरपाल इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। शनिवार सुबह छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। छात्र भी बाइक लेकर घर से निकला था। पुलिस के अनुसार दोनों किसी स्थान पर मिले थे और बाइक से ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां दोनों ने गेट के ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share to...