April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्कूल में छात्र की हत्या : पुलिस ने 3 आरोपी छात्रों को पकड़ा, 1 फरार

पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके के स्कूल में 9वीं क्लास की छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 3 को गिरफ्तार किया है। जीवन ज्योति स्कूल में गुरुवार 1 फरवरी को 9वीं का छात्र बाथरूम में बेहोश मिला था। जिसके बाद अस्पताल लेना पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया था। मृत छात्र के परिजनों ने स्कूल पर बच्चे की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। परिजनों का आरोप है कि छात्र की मौत काफी देर पहले हो गई थी। समय रहते अगर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जाता और इसकी जानकारी परिजनों को दी गई होती तो उनका बच्चा बच सकता था।
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर 3 आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में मारे गए छात्र के साथ में कुल 5 लोग दिख रहे थे। यह सभी लोग बाथरूम में झगड़ा कर रहे थे। इस मामले में चौथा आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि 4 छात्रों ने मिलकर इस छात्र की हत्या की थी।

Share to...