April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भोपाल में मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डेढ़ साल के एक बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। गौतम नगर पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि डेढ़ वर्षीय शेख रजा को कल गौतम नगर थानांतर्गत धार वाली गली में नाले के पास 4-5 कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।
उन्होंने कहा कि रजा अपने घर के पास खेल रहा था। तभी ये कुत्ते बच्चे पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह से नोच दिया। कुरैशी ने बताया कि बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे कुत्तों से छुड़वाया। इसके बाद उसके परिजन उसे पास के ही सरकारी हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

Share to...