April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुपवाड़ा में आर्मी पोस्ट से टकराया एवलांच, 3 सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार शाम एक एवलांच के आर्मी पोस्ट से टकराने के बाद 3 सैनिकों की मौत हो गई, एक जवान घायल है। एवलांच बर्फीले तूफान कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में आया। यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। माछिल सेक्टर में अक्सर पाकिस्तान गोलीबारी करता रहता है। आतंकी घुसपैठ के लिए पाकिस्तान फायरिंग करता रहता है।
कश्मीर के कुपवाड़ा में दिसंबर में कुपवाड़ा और बांदीपोरा में हिमस्खलन हुआ था। नौगाम सेक्टर में हुई भारी बर्फबारी के बाद लापता 2 जवानों में से एक की बॉडी मिल गई थी। बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में आए हिमस्खलन में भी 3 सैनिक बर्फ के नीचे दब गए थे, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। बाद में इनकी बॉडी भी रिकवर की गईं थीं।

Share to...