छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दर्दनाक हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक सरकारी सीटी बस और सेंट्रल स्कूल की बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कई बच्चों के घायल हो जाने की ख़बर भी है।
यह हादसा नया रायपुर के अटल नगर में हुआ। गुरुवार को छुट्टी के बाद सेंट्रल स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल से निकली थी। बस रायपुर की ओर जा रही थी। तभी अटल नगर में एक मंत्रालय की बस और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
जिसकी वजह से स्कूल बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में आगे की तरफ बैठे 2 बच्चों को गहरी चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही गेट पर खड़े बस के कंडक्टर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्कूल बस से भिड़ी मंत्रालय की बस, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर