April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल की वजह से कानून बनाया

A man poses with a magnifier in front of a Facebook logo on display in this illustration taken in Sarajevo, Bosnia and Herzegovina, December 16, 2015. REUTERS/Dado Ruvic

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने साफ किया है कि नए आईटी नियम सोशल मीडिया के आम यूजर्स को ताकत देने के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। सरकार ने इन्हें 2018 में सिविल सोसायटी और दूसरे पक्षों के साथ सलाह-मशविरे के बाद ही अंतिम रूप दिया है। आईटी मिनिस्ट्री ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

दरअसल संयुक्त राष्ट्र के ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 3 एक्सपर्ट्स ने 11 जून को भारत सरकार को पत्र लिखकर नए आईटी नियमों पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि भारत में लागू किए गए। नए आईटी नियम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानदंडों के हिसाब से नहीं हैं। ये ग्लोबल ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन करते हैं।

भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि उसने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड रूल्स, 2021 न्यू आईटी रूल्स तैयार किए हैं। इसे 25 फरवरी, 2021 को नोटिफाइड किया गया है। 26 मई से नियम लागू हो गए हैं।

Share to...