April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोमवती और मोनी अमावस्या के संगम पर लोगों ने लगाई क्षिप्रा में डुबकी

आज सोमवती अमावस्या और मोनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उज्जैन की मोक्ष दायिनी शिप्रा और सोम तीर्थ कुंड में डुबकी लगाई। आज के दिन शिप्रा नदी स्नान करने से भी प्रयागराज के संगम में स्नान का फल मिलता है।
आज सोमवती और मौनी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन की मोक्ष दायिनी शिप्रा नदी और सोम तीर्थ कुंड पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ शिप्रा में डुबकी लगाई। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पूर्ण किया। ऐसी मान्यता है कि शिप्रा और सोम तीर्थ कुंड में आज के दिन स्नान करने से रोग दोष निवारण होता है और प्रयागराज कुंभ के स्नान की तरह शिप्रा में स्नान करने से प्रयाग की तरह फल प्राप्त होता है, इसीलिए श्रद्धालु उज्जैन की मोक्ष दायिनी शिप्रा नदी पर पहुंचकर स्नान दान कर रहे हैं। आज के दिन स्नान करने से घर में सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है, वही रोग दोष से मुक्ति मिलती है प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों पर व्यापक इंतजाम किए थे। सोम कुंड पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

Share to...