नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने शुक्रवार को निजी कारणों से सॉलिसीटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया। यह देश का दूसरा सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी का पद है। विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के कार्यालय को रंजीत कुमार का त्याग पत्र आज मिला।
रंजीत कुमार ने सॉलिसीटर जनरल पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि यह निजी कारणों से इस्तीफा दिया गया है।
मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद जून 2014 में रंजीत कुमार को सॉलिसीटर जनरल नियुक्त किया गया था। सॉलिसीटर जनरल के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल हाल ही में शुरू हुआ था। कुछ महीने पहले यह चर्चा थी कि उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद के लिए उनके नाम पर विचार कर रही है।
सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण