लखनऊ। उत्तर प्रदेश के व्यस्ततम आगरा एक्सप्रेस.वे पर वायुसेना के विमान 24 अक्टूबर को उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे। वैसे तो इस तरह का अभ्यास पिछले वर्ष भी हो चुका है लेकिन इस बार परिवहन विमान भी इस एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। इस बार वायुसेना के कुल 20 विमान एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। इस अभ्यास के मद्देनजर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों पर 24 अक्टूबर तक यातायात बंद रहेगा। रक्षा मंत्रालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने कहा कि भारतीय वायुसेना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उन्नाव जिले के निकट एयर स्ट्रिप पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेगी।
इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान हिस्सा लेंगे जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे। इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिवहन विमान शामिल होंगे। उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगाण् वैसे तो पिछले साल जब आगरा एक्सप्रेस.वे की शुरूआत हुर्इ थी तब भी इस पर विमानों ने उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया था। इस बार की खासियत यह है कि पहली बार यहां वायुसेना के परिवहन विमान इस एक्सप्रेस.वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।
पिछले साल इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर 8 लड़ाकू जेट विमान इस पर उतरे थे और उड़ान भरी थी। सिन्हा ने बताया कि पहली बार परिवहन विमान इस एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। एएन 32 विमान ह्यूमैनेटिरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ के लिए होते हैं। इसका मतलब यह है कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर ये विमान भारी मात्रा में राहत सामग्री लेकर यहां आ सकते हैं। इसके अलावा किसी आपदा के समय अधिक लोगों को यहां से कहीं और ले जाना है तो ये विमान उसमें मदद करते हैं।
आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहली बार उतरेंगे वायुसेना के परिवहन विमान

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम