April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सैन्य खर्च में टॉप 5 देशों में शामिल हुआ भारत

सैन्य खर्च के मामले में भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बुधवार को सैन्य मामलों में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें फ्रांस की जगह भारत पांचवें स्थान पर रखा गया है। लेकिन, चीन के मुकाबले भारत का सैन्य खर्च 3.6 गुना कम है। सिप्री के अनुसार रक्षा क्षेत्र में खर्च के मामले में अमेरिका और चीन अभी भी पहले और दूसरे नंबर पर हैं। भारत का सैन्य खर्च इस साल 4 लाख 26 हजार करोड़ है।

Share to...