लगातार 2 सुपर सीरीज खिताब जीतने के दम पर भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज हैं। गुंटूर के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन के खिताब जीते थे। उनके अब 58,583 अंक हैं। वह पुरुष एकल रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल अकेले भारतीय शटलर हैं। श्रीकांत 3 पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंचे हैं। श्रीकांत ने हाल ही में इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज के खिताबी मुकाबले में उन्होंने मौजूदा ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया था जबकि इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में उन्होंने जापान के काजुमासा सकाई को 21-11, 21-19 से हराकर खिताब जीता था।
अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में बी साई प्रणीत एक पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं लेकिन अजय जयराम एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। एचएस प्रणय भी 2 पायदान नीचे 23वें स्थान पर खिसक गए हैं।
सुपर सीरीज जीतने वाले श्रीकांत पहुंचे 8वें नंबर पर

More Stories
स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी