April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उपराष्ट्रपति चुनाव नामांकन की तारीख 18 जुलाई

चुनाव आयोग ने 15वें उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिये आज चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनाव आयुक्त एके जोती और ओपी रावत के साथ चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना चार जुलाई को जारी कर दी जायेगी।
जैदी ने बताया कि आयोग द्वारा 4 जुलाई को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इच्छुक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई होगी, जबकि उम्मीदवारों द्वारा भरे गये नामांकन पत्रों की जांच का काम 19 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो उपराष्ट्रपति पद के लिये 5 अगस्त को चुनाव होगा।

Share to...