April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीबीडीटी चेयरमैन. राजस्व सचिव से मिले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर आयकर के छापे के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के चेयरमैन और राजस्व सचिव ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। इस बीच कमलनाथ ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से जो करने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें कोई सफल होने वाला नहीं है।
वहीं, मंगलवार को ही कमलनाथ के निजी सचिव रहे प्रवीण कक्कड़ के सहायक अश्विन शर्मा के घर वन विभाग की टीम पहुंची। बाघ, काला हिरण, तेंदुए, सांभर, चीतल के अवशेषों का सजावटी सामान बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि अश्विन पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।
इससे पहले दिल्ली से आई आयकर विभाग की छापे की कार्यवाही में 281 करोड़ रु के बेहिसाबी कैश रैकेट का पता चला था। सीबीडीटी ने बताया था कि राजनीति, व्यापार और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के जरिए यह रकम इकट्ठा की गई थी। सीबीडीटी के अनुसार कैश का एक हिस्सा हवाला के जरिए दिल्ली स्थित एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय में भी ट्रांसफर किया गया। इसमें 20 करोड़ रु की वह रकम भी शामिल है, जिसे हाल ही में पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के तुगलक रोड स्थित आवास से पार्टी मुख्यालय में भेजा गया था। सोमवार को सीबीडीटी की तरफ से जारी बयान में किसी नेता विशेष के नाम का जिक्र नहीं किया गया।

Share to...