April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीबीएसई के छात्रों का 30 प्रतिशत सिलेबस होगा कम

कोरोना वायरस के मद्देनजर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया है कि सीबीएसई बोर्ड के छात्रों का सिलेबस 30 प्रतिशत कम करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि सीबीएसई पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक कम करने का फैसला लिया गया है।

स्कूलों के बंद होने के कारण शिक्षा के समय में भी कमी आई है जिसको ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 9वीं .12वीं का सिलेबस संशोधित करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के लिए मैंने कुछ हफ्ते पहले कई शिक्षाविदों से सिलेबस को कम करने पर सुझाव मांगे थे। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें 1.5 हजार से अधिक सुझाव मिले। आपकी प्रतिक्रियाओं के लिए शुक्रिया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि देश और दुनिया की असामान्य स्थिति को देखते हुए सीबीएसई को कक्षा 9 वीं से 12वीं के छात्रों के लिए सिलेबस को संशोधित करने और उसे कम करने की सलाह दी गई थी। गौरतलब है कि यह घटाया गया पाठ्यक्रम बोर्ड परीक्षाओं और आतंरिक मुल्यांकन के लिए निर्धारित विषयों का हिस्सा नहीं होगा। विद्यालय प्रमुख और अध्यापक विभिन्न विषय संयोजित करने के लिए विद्यार्थियों को घटाई गई विषय-वस्तु की भी व्याख्या करना सुनिश्चित करेंगे।

Share to...